दिल्ली में हुए हादसे के बारें में जानकारी
(Acid attack in Delhi) हाल ही में एक बाइक पर दो नकाबपोश लोगों ने कक्षा 12 की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया, जब वह अपने पश्चिमी दिल्ली स्थित घर से स्कूल के लिए निकली थी। सूत्रों की मानें तो 17 साल की लड़की आठ प्रतिशत जली हुई है और सफदरजंग अस्पताल के बर्न आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता पर नाइट्रिक एसिड फेंका होगा।
रंगोली के साथ हुए हादसे के बारें में बताई जानकारी (Acid Attack on Rangoli Chandel)
रंगोली (Kangana Ranaut sister Rangoli) अब शादीशुदा हैं और उनका पांच साल का बेटा पृथ्वीराज है। वह अक्सर फिल्म इवेंट और स्क्रीनिंग में जाती हैं। हमले के समय रंगोली 21 साल की थी और थर्ड डिग्री बर्न की शिकार हुई थी। हमले के बाद कंगना ने खुलासा किया था कि रंगोली (Rangoli Chandel) का आधा चेहरा जल गया था, एक आंख की रोशनी चली गई, एक कान पिघल गया और एक ब्रेस्ट की हालत भी काफी गंभीर थी।
यह भी पढ़ें : मुंह छुपाती नजर आईं पलक तिवारी, हंसते नजर आए इब्राहिम अली खान