shahrukh khan: तीन सालों बाद फिल्मों में वापसी कर रहें शाहरुख खान ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म का सॉन्ग 'बेशर्म रंग' रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही इस सॉन्ग ने नया रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा लिया है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की इस फिल्म के पहले सॉन्ग 'बेशर्म रंग' ने एक घंटे के अंदर 1 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें कि शाहरुख खान का यह सॉन्ग 12 दिसंबर यानी की कल रिलीज किया गया था। रिलीज के एक घंटे के अंदर ही इस सॉन्ग को 1 मिलियन व्यूज मिल गए थे। आपको बता दें कि इस सॉन्ग को एक दिन में कुल 22 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अबतक 1 घंटे के अंदर किसी और बॉलीवुड सॉन्ग को इतने व्यूज नहीं मिले है। इसके अलावा आज दूसरे दिन की बात करें तो अबतक besharam rang को 49 मिलियन के व्यूज को पार कर चुका है। फैंस को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जुगलबंदी बेहद पसंद आ रही है।