30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलिया के बाद अब रणबीर ने किया खुलासा, कब करने जा रहे हैं शादी

आलिया तो पहले ही अपनी शादी को लेकर कह चुकी हैं कि वह जल्द ही शादी कर सकती हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jun 18, 2018

Ranbir kapoor and Alia

Ranbir kapoor and Alia

इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यहां तक की दोनों की शादी की खबरें भी आने लगी हैं। बता दें कि आलिया तो पहले ही अपनी शादी को लेकर कह चुकी हैं कि वह जल्द ही शादी कर सकती हैं। इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि आलिया कपूर परिवार के साथ काफी वक्त बिता रही हैं। अब रणबीर ने भी अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

रणबीर ने शादी के सवाल पर दिया यह जवाब:
दरअसल रणबीर रविवार को फॉक्स स्टार हिंदी के ट्विटर हैंडल से अपने फैंस के साथ जुड़े। यहां उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान एक यूजर ने रणबीर से पूछा कि आप शादी कब करेंगे। इस सवाल के जवाब में रणबीर ने कहा, 'आशा है बहुत जल्द!'

आलिया ने भी दिया था शादी के सवाल पर जवाब:
बता दें कि कुछ समय पहले आलिया भट्ट से भी शादी को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि, 'लोग शायद उम्मीद कर रहे हैं कि मैं 30 के बाद शादी करूंगी लेकिन बहुत संभव है कि मैं इससे पहले ही शादी करके सबको चौंका दूं।' उन्होंने कहा था, 'यदि मुझे लगेगा कि मैं अब उस स्थिति में हूं तो मैं ऐसा कोई कदम उठा लूंगी। मेरा हमेशा ऐसा मानना रहा है कि मैं बच्चों के लिए शादी करूंगी। तो जब मुझे लगेगा कि अब वह वक्त आ गया है कि जब मुझे बच्चे चाहिए और मैं उन्हें संभाल सकती हूं तो मैं शादी कर लूंगी।' हालांकि उन्होंने कहा था कि इसके लिए कोई डेडलाइन तय नहीं है क्योंकि इससे कोई खास फर्क भी नहीं पड़ता।'

'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे:
रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मात्र' में साथ नजर आएंगे। बता दें कि पहली बार यह जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएगी। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और मौनी राय भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए। दोनों कई बार एक-दूसरे को पसंद करने की बात भी कबूल चुके हैं। इतना ही नहीं दोनों के परिवारों के बीच भी नजदीकियां बढ़ रही हैं। रणबीर ने इस रिश्ते को नया और शुरूआती बताया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग