नई दिल्ली | जहां एक तरफ कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप हर तरफ फैला हुआ है वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने हैरान करने वाली बात बताई है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रही हैं कि उन्होंने चीन में टिड्डे खाए थे। कोरोना वायरस के फैलने की शुरुआत चीन से हुई थी, जिसको लेकर कई सी फूड को इसका कारण बताया गया लेकिन अभी तक इस रहस्य से पूरी तरह से पर्दा नहीं उठ पाया है। हालांकि लोगों ने चीन में भी नॉन वेज खाना बंद कर दिया है, वहीं तापसी ने टिड्डे (Grasshopper) के बारे में बोल सबको चौंका दिया है।