31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका के बाद अब पति रणवीर सिंह ने छीनी सलमान की इस खास एक्ट्रेस से बड़ी डील

ब्रांडों में एक स्टार को दूसरे के साथ बदलना आम बात है, स्मार्टफोन ब्रांड ने पहली बार किसी अभिनेत्री की जगह ....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 22 Apr 2019, 3:51 PM IST

Katrina Kaif

Katrina Kaif

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लिए यह साल अपने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ वर्षों में से एक है। कैटरीना ने हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' साइन की है। यह फिल्म सलमान खान की 'इंशाअल्लाह' के साथ अगले साल ईद पर रिलीज होने जा रही हैं। इस अभिनेत्री को ब्रांडों में हार का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बाद अब उनके पति रणवीर सिंह ने कैटरीना कैफ से विज्ञापन छीन लिया है।

खबरों के अनुसार, कैटरीना से रणवीर ने एक स्मार्टफोन का ब्रांड अपने नाम कर लिया है। एक स्मार्टफोन निर्माता ने कैटरीना को शेल्फी स्मार्टफोन के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। लेकिन अब रणवीर सिंह ने इसी साल फरवरी में स्मार्टफोन की कंपनी के सभी विज्ञापनों के लिए डील की है।

आपको बता दें कि इससे पहले दीपिका पादुकोण ने भी कैटरीना से विज्ञापन छीन लिया था। खबरों के अनुसार रणवीर की पत्नी दीपिका ने सलमान की कथित गर्लफ्रेंड कैटरीना को एक फ्रांसीसी सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड में बदल दिया था। ब्रांडों में एक स्टार को दूसरे के साथ बदलना आम बात है, लेकिन यह दिलचस्प है कि स्मार्टफोन ब्रांड ने पहली बार किसी अभिनेत्री की जगह एक एक्टर को दी है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन