4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदिल से निकाह के बाद पाकिस्तानी झंडा फहराती दिखीं राखी सावंत!

बॉलीवड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने निकाह को लेकर खूब चर्चा में हैं। वो हर रोज अपनी शादी को लेकर नए खुलासे कर रही हैं। इस बीच अदाकारा की पाकिस्तानी झंडे के साथ एक तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।
2 min read
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Jan 19, 2023

241.jpg

adil khan durrani rakhi sawant

राखी हाल ही में अदाकारा मराठी बिग बॉस से बाहर आईं हैं और अब उन्होंने आदिल से शादी कर सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि राखी ने 7 महीने पहले ही आदिल से निकाह कर लिया था। आदिल ने उनसे शादी की बात छुपाने के लिए कहा था। आदिल से निकाह कर राखी सावंत ने धर्म परिवर्तन किया है। उन्होंने अपना नाम फातिमा रखकर आदिल से शादी की है।

इस बीच राखी की एक फोटो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख लोग आग बबूला हो गए हैं। दरअसल राखी की एक फोटो पाकिस्तानी झंडे के साथ वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो पाकिस्तानी झंडे में लिपटी नजर आ रही हैं. राखी सावंत को ट्विटर पर लोग देशद्रोही कह रहे हैं। लोग इसे उनके निकाह से जोड़कर देख रहे हैं।

हालांकि इस तस्वीर का सच कुछ और ही है। ये है कि यह उनकी एक फिल्म का दृश्य है। इस फोटो को राखी ने खुद मई 2019 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। ये तस्वीर फिल्म 'धारा 370' की थी।

यह भी पढ़ें- राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी!

इस फिल्म में राखी पाकिस्तानी लड़की के किरदार में थीं। उन दिनों राखी की इस तस्वीर ने खूब हल्ला काटा था। हालांकि बाद में राखी ने इसपर वीडियो शेयर कर सफाई दी थी।

इस वीडियो में राखी कहती हैं- कान खोल कर सुन लो, जो तुम लोग मेरी तस्वीर के साथ कर रहे हो, वो मेरी फिल्म का कैरेक्टर है। फिल्म का नाम है 'मुद्दा 370'। समझ में आया, ये टुच्चापन बंद करो। सभी की सच्चाई एक दिन पता चलेगी।

राखी ने आदिल से 7 महीने पहले ही शादी कर ली थी, लेकिन उन्होंने इस बात को सभी से छुपाकर रखा था। इधर इन सबके बीच राखी सावंत की मां अस्पताल में एडमिट हैं।

राखी सावंत की मां की हालत दिन-ब-दिन और बिगड़ती जा रही है। हालांकि उनके इलाज में देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी मदद कर रहे हैं जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। वहीं हाल ही में राखी ने हनीमून को लेकर भी बात की। राखी ने बताया फिलहाल वो हनीमून पर नहीं जाएंगे।

हनीमून से पहले राखी और आदिल उमरा के लिए जाएंगे। राखी ने कहा, 'पहले तो उमरा के लिए जाएंगे। अगर वहां हमारा रिश्ता पक्का हो गया, तो दुनिया की कोई कायनात उसे तोड़ नहीं सकती, जिसे अल्लाह जोड़ता है, उसे कोई इंसान नहीं तोड़ सकता। मेरा रिश्ता इस बार जुड़ जाए और मेरा घर बस जाए बस। मुझे आप सबकी दुआओं की जरुरत है।'

यह भी पढ़ें- आदिल खान संग उमरा करने जाएंगी राखी सावंत

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग