10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रेस 3’ के बाद अब ‘हाउसफुल 4’ में नजर आएंगे बॉबी देओल!

साल २०१० में रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल काफी हिट रही थी। फिल्म में लोगों को अक्षय कुमार की संग सभी की कॉमेडी काफी पंसद आई थी। फिल्म को मिली इस सस्सेस को देखते हुए इसके २ और पार्ट रिलीज किए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 9 Jul 2018, 7:05 PM IST

housefull 4

housefull 4

साल २०१० में रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल काफी हिट रही थी। फिल्म में लोगों को अक्षय कुमार की संग सभी की कॉमेडी काफी पंसद आई थी। फिल्म को मिली इस सस्सेस को देखते हुए इसके २ और पार्ट रिलीज किए गए।अब चर्चा है कि इस फिल्म का चौथा पार्ट भी जल्द रिलीज किया जाएगा। इस पार्ट में अब बॉबी देओल की एंट्री हो चुकी है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ठुकराने वाली खबर को ऋतिक ने बताया FAKE! ट्विटर पर मीडिया से हुए नाराज

बॉबी देओल के लिए ये साल खुशियों की सौगात लेकर आया है। फिल्म के निर्देशक साजिद खान ने फिल्म चौथे भाग के लिए बॉबी पर भरोसा जताया है। उनके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी बरकरार रहेगी जो पहले भाग से ही हाउसफुल फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर फिल्म के मुहूर्त की फोटो शेयर की।

दमदार डायलॅाग्स के साथ हाजिर है ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की फिल्म मुल्क का ट्रेलर, जानें फिल्म की कहानी

फोटो में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख और बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। अक्षय ने दोनों को टैग करते हुए लिखा है चार गुना मस्ती के साथ हम वापस आ रहे हैं। फिल्म के चौथे भाग को साजिद खान डायरेक्ट करेंगे।

कभी सिनेमा जगत के शार्ष पर थे गुरुदत्त, फिर इस एक्ट्रेस के प्यार में पड़े और हो गए तबाह!

मूवी में कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा भी नजर आएंगे। फिल्म को 2019 में नवंबर के महीने में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि बॉबी देओल पिछले महीने फिल्म रेस 3 की वजह से सुर्खियों में रहे। फिल्म में वो सलमान खान के साथ एक्टिंग करते हुए नजर आए।

एक्टिंग करने के लिए घर से भाग गए थे 'तारक मेहता...' के डॉ हाथी,मौत से सदमे में टीवी जग त!