12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लौट रही हैं मुन्ना और सर्किट की जोड़ी, संजय दत्त की इस फिल्म का होने जा रहा है आगाज…

लौट रही हैं मुन्ना और सर्किट की जोड़ी, संजय दत्त की इस फिल्म का होने जा रहा है आगाज...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 11 Oct 2017, 10:14 AM IST

munnabhae mbbs 3

munnabhae mbbs 3

कहना गलत नहीं होगा की जब से बॅालीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त ने फिरसे बॅालीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से हर कोई बस एक ही सवाल करता है आया है की मुन्ना भाई एमबीबीएस का पार्ट ३ कब बनाया जाएगा। तो संजय के फैन्स के लिए खुशखबरी की जल्द ही मुन्ना भाई एमबीबीएस का सीक्वल बनने जा रहा है।

बॅालीवुड लाइफ की खबर के अनुसार हाल में एक्टर अरशद वारसी ने इस बात का जिक्र किया। दरअसल जब अरशद अपनी आने वाली फिल्म गोलमाल अगेन का प्रमोशन करने पहुंचे तो उनसे मुन्ना भाई एमबीबीएस को लेकर सवाल पूछा गया। इसपर अरशद ने जवाब देते हुए कहा की,-मैं कुछ समय पहले राजकुमार से मिला था, तब उन्होंने मुझे बताया कि संजय दत्त की बायोपिक फिल्म को खत्म होने में अब बस 6 दिन बचे हैं। इसके बाद वो मुन्नाभाई 3 पर काम करना शुरु कर देंगे।

होने को तो ये एक बहुत बड़ी खुशखबरी है लेकिन बता दें निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी एक फिल्म के बाद दूसरी फि्ल्म को बनाने में काफी लंबा वक्त लेते हैं ऐसे में ये ना हो की मुन्ना भाई एमबीबीएस का सीक्वल आने के लिए हमें १ से २ साल इंतजार करना पड़े।

खेर हम तो बस प्रार्थना कर सकते हैं की राजुकमार ने मुन्नाभाई 3 की स्क्रिप्ट का काम पूरा कर लिया हो और इसी के साथ अपनी बायोपिक फिल्म रिलीज होते ही वो मुन्ना भाई 3 की शूटिंग शुरु कर दें।

अगर अरशद वारसी के करियर की बात की जाए तो इस दिवाली अरशद की गोलमाल अगेन फिल्म रिलीज होने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं की डायरेक्टेर रोहित शेट्टी की यह फिल्म एक जबरदस्त कॉमेडी फिल्म होने वाली है। उम्मीद करते हैं की ये फिल्म रोहित की पुरानी गोलमाल से कही बहतर होगी। हालांकि अब आखिरी फैसला तो दर्शक दीवाली के समय ही सुनायेंगे।