कुमार विश्वास ने कहा- ‘मायानगरी में बैठने वाले लोगों को ये समझना होगा कि देश क्या चाहता है। अब ये चलेगा नहीं कि लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसा हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे। हीरो-हीरोइन हम बनाएंगे। और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी, तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले किसी आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे। ये चलेगा नहीं।’