virat kohli anushka sharma भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर यह खबरें सामने आ रही है कि वमिका के बाद दोनों फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। यानी कि जल्द ही विराट और अनुष्का की बेटी vamika के बाद एक और छोटा नन्हा मेहमान उनके घर आने वाला है। हाल ही में अनुष्का और विराट की एक फोटो वायरल हुई है, जिसमें अनुष्का ने रेड कलर का सूट पहना हुआ है। इस सूट में अनुष्का का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। सूत्रों की माने तो अनुष्का रुटीन चेकअप के लिए मुंबई के हॉस्पिटल भी गई थी। जिसके बाद से यही कयास लगाए जा रहे है कि वह फिर से मां बनने वाली हैं। indian cricketer virat kohli भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर फिर से गूंजेगी किलकारी। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना काफी ध्यान रख रहीं हैं और खूब जमकर खाना खाती हैं। अनुष्का दिल खोलकर खाना खाती हैं। उनकी कुछ फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।