साल 2016 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या राय ने खुद से 9 साल छोटे रणबीर कपूर संग खूब बोल्ड सीन्स दिए थे। रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के इंटीमेट सीन्स की खूब चर्चा भी हुई थी। खबरों की मानें तो फिल्म में रणबीर कपूर संग ऐश्वर्या के इंटीमेट सीन्स देख उनकी सास जया बच्चन काफी नाराज़ हो गई थीं। फिल्म की स्क्रीनिंग उनके घर पर ही रखी गई थी, लेकिन इस स्क्रीनिंग में जया बच्चन शामिल नहीं हुई थी।