8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरी बार मां बनने वाली हैं ऐश्वर्या राय बच्चन! यूजर्स बोले- ‘अमिताभ बच्चन फिर से बनेंगे दादू’

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है। जिसके बाद से ऐश्वर्या की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल उठने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 25 Jul 2021, 7:02 PM IST

Aishwarya Rai Bachchan Second pregnancy news viral her latest pic

Aishwarya Rai Bachchan Second pregnancy news viral her latest pic

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐश्वर्या की स्टाइल हो या फिर उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का विषय बन जाती है। इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के चलते खबरों में छाईं हुई हैं। सोशल मीडिया पर ऐश की कुछ लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं। जिन्हें देखने के बाद फैंस ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रेग्नेंट होने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन की लेटेस्ट तस्वीरें

दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन की सोशल मीडिया पर नई फोटोज देखने को मिल रही है। बीती रात ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषके बच्चन और आराध्या बच्चन साउथ अभिनेता और एक्टर आर सरथकुमार और उनकी बेटियों वरलक्ष्मी और पूजा सरथकुमार से पुड्डुचेरी में मिले। ऐश्वर्या और अभिषेक संग बिताए हसीन पलों को पूजा सरथकुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। साथ ही एक्ट्रेस का वजन बढ़ा हुआ नज़र आ रहा है। तस्वीरों में आसानी से ऐश्वर्या का बेबी बंप देखा जा सकता है। जिसे एक्ट्रेस छुपाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर बस 1 ही शख्स को फॉलो करती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

यूजर्स ने कहा ऐश्वर्या राय बच्चन बनने जा रही हैं मां

ऐश्वर्या राय बच्चन की लेटेस्ट तस्वीरें देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के मां बनने की खबरें वायरल होने लगी हैं। तस्वीरों को देख फैंस कमेंट कर ऐश के प्रेग्नेंट होने की बात कह रहे हैं। यूजर्स कमेंट कर पूछ कहा हैं कि 'क्या ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट हैं?' एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'ये खुशखबरी है..अमिताभ सर जल्द ही फिर से दादू बनने जा रहे हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'ये प्रेग्नेंट हैं...गुड न्यूज।'

यह भी पढ़ें- आठ फिल्मों में एश्वर्या राय से कम मिली थी अभिषेक बच्चन को फीस, एक्टर ने खुद किया खुलासा

मणिरत्नम की फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन आएंगी नज़र

आपको बता दें काफी लंबे समय ऐश्वर्या राय बच्चन के मां बनने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं कुछ समय पहले एक्ट्रेस को पति अभिषेक बच्चन संग हैदराबाद में स्पॉट किया गया था। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस हैदराबाद अपनी अपकमिंग फिल्म के सिलेसिले में गई हैं। वैसे आपको बता दें ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वा' का पोस्टर रिलीज़ हो गया है। फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी। ये फिल्म मशहूर फिल्म निर्माता मणिरत्नम बनाने जा रहे हैं। ऐश्वर्या राय लंबे समय से उनके साथ काम कर रही हैं।