8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर बस 1 ही शख्स को फॉलो करती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन मशहूर अभिनेत्री है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के करोड़ों दीवाने हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर एक ही शख्स को फॉलो करती हैं। जानिए कौन है वो खुश किस्मत शख्स कौन हैं? जिसे ऐश्वर्या राय बच्चन करती हैं फॉलो।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 25 Jul 2021, 6:03 PM IST

Aishwarya Rai Bachchan Follows Only One Celebrity

Aishwarya Rai Bachchan Follows Only One Celebrity

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का जादू देश से लेकर विदेश तक में देखने को मिलता है। काफी लंबे समय से एक्ट्रेस बड़े पर्दे से दूर भी हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2018 में फिल्म फन्ने खां में देखा गया था। ऐश्वर्या की पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस की गिनती करोड़ों में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या राय जिन्हें पूरी दुनिया फॉलो करती है वो सोशल मीडिया पर किसको फॉलो करती हैं। चलिए आपको बतातें हैं कि कौन है वो शख्स जिसे ऐश्वर्या करती हैं फॉलो।

इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय करती हैं इन्हें फॉलो

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर एक ही इंसान को फॉलो करती है और वो शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके पति अभिषेक बच्चन हैं। अभिषेक बच्चन ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें ऐश इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ, बेटी आराध्या के साथ,अपनी काम की और अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं।

ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। साल 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें- पति Abhishek Bachchan के फोन चैक करने पर बोलीं Aishwarya Rai, जवाब सुन सब हुए हैरान और मौन

परिवार और करीबियों संग ही पोस्ट करती हैं तस्वीरें

ऐश्वर्या राय बच्चन के अकाउंट की तुलना किसी और सेलेब्स की जाए तो वो किसी भी तरह का विज्ञापन या प्रोमोशन नहीं करती हैं। ऐश्वर्या अपने परिवार और उनके करीबियों के साथ ही तस्वीरों को शेयर करती हैं। बावजूद इसके उनके 9.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साथ ही उनकी खूबसूरती के दीवाने आज भी कई लोग हैं। वैसे आपको बता दें ऐश्वर्या के ससुर जी यानी कि दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Miss World का ताज पहने Aishwarya Rai की Unseen फोटो हुई वायरल, जमीन पर बैठकर मां संग खा रही हैं खाना

बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेलवन को लेकर सुर्खियों में छाईं हुई हैं। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ हो गया है। ऐश्वर्या ने ही अपनी फिल्म के पोस्टर को शेयर किया था। इस फिल्म को दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा। जिसका पहला पार्ट साल 2022 में रिलीज़ होगा। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये महान राइटर और कविताकार आर कृष्णमूर्ति कल्कि के ऐतिहासिक उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में ऐश्वर्या संग विक्रम, कार्थी, जयम रवि, जयराम और त्रिशा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।