ऐश्वर्या की आंखों की तो दुनिया दीवानी है। लेकिन क्या आपने कभी उनकी घनी पलकों पर ध्यान दिया है। ऐश्वर्या की पलके बेहद खूबसूरत हैं। लेकिन ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता, कई लोगों की पलके बहुत कम होती हैं। इसके लिए ऐश्वर्या का घरेलु उपाय अपनाया जा सकता है। आप रोज रात को सोने से पहले अपनी पलकों पर ऑलिव ऑयल लगा लें। सुबह उठते ही अपने चेहरे को फेस वॉश से धो लें। एक हफ्ते ऐसा करने के बाद आपको खुद फर्क दिखाई देगा। इसके अलावा ऐश्वर्या खीरे (Cucumber) को बहुत महत्व देती हैं। ऐश्वर्या नेचुरल प्रोडक्ट पर बहुत विश्वास करती हैं। ऐश्वर्या उनकी सुंदरता को बनाए रखने में मददगार खीरे को बहुत गुणकारी बताती हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी पाया जाता है।