एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “ऐश्वर्या तुमने एक बार फिर अच्छी बहू होने की बात साबित की है।” दूसरे ने लिखा, “भले ही अभिषेक बच्चन के साथ तुम्हारा रिश्ता किसी भी मोड़ पर हो, पर तुमने अपने ससुर को बर्थडे विश किया।” तीसरे ने लिखा, ऐश्वर्या तुम और अभिषेक के लिए यही दुआ है कि तुम दोनों फिर साथ आ जाओ।” चौथे यूजर ने लिखा, “अभिषेक तुम अपनी पत्नी ऐश्वर्या से कुछ सीखो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐश्वर्या तुमने जो अमिताभ बच्चन को विश करके बड़ा काम किया है बहुत खूब, तो क्या अब सब ठीक हो गया है।"