ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती देश-विदेश में हमेशा से ही चर्चा का विषय रही हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी और डांसिंग स्किल्स के माध्यम से ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। वहीं ऐश्वर्या एक टैलेंटेड ऐक्ट्रेस के साथ- साथ एक परफेक्ट बेटी, समझदार बहू, लविंग वाइफ और अपनी बेटी की बेस्ट मां भी हैं। हर रिश्ते में वो बिल्कुल परफेक्ट है। उनके फैमिली में हर कोई उनकी तारीफ करता है। उनके पति अभिषेक भी खुद को बेहद खुशकिस्मत मानते हैं कि, उनकी पत्नी ऐश्वर्या है। ऐसा खुद अभिषेक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था।