अभिताम बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भी जताया आभार
आपको बता दें, ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) और आराध्या के कोरोना निगेटिव होने की जानकारी अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने 27 जुलाई को ट्वीट कर दी थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'आप सभी की लगातार दुआओं और शुभकामनाओं का शुक्रिया। मैं हमेशा इसका ऋणी रहूंगा। ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना निगेटिव हो चुके हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वे अब घर पर ही रहेंगे। मेरे पिता और मैं, मेडिकल स्टाफ की निगरानी में अस्पताल में ही रहेंगे। आराध्या और ऐश्वर्या के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर अमिताभ ने एक ट्वीट किया किया था। उन्होंने लिखा था, 'अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को, अस्पताल से मुक्ति मिलने पर, मैं रोक ना पाया अपने आंसू। प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार।'