आज के बदलते समय में वैसे तो कहावत हो गई है कि प्यार अंधा होता है, जो रंग-रुप और उम्र को देखकर नहीं किया जाता बस हो जाता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए बॉलीवुड की ऐसी कई हसीनाएं हैं, जिन्होंने बढ़ती उम्र में शादी का फैसला लिया, लेकिन अपनी उम्र के मुकाबले में उन्होंने अपने से छोटी उम्र के पुरुषों को चुना। इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में वैसे तो कई बड़ी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल है, लेकिन आज हम आपको कुछ चुनिंदा एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जैसे कई नाम शामिल हैं। इन एक्ट्रेसेस को कम उम्र के पुरुषों से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। खास बात ये हैं कि ये सभी आज के समय में एक साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।