बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने साल 1988 में आई रेखा की फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने करियर की शुरूआत की थी, लेकिन इस फिल्म में सलमान साइड रोल में नजर आए थे, जिससे उनको कुछ खास पहचान नहीं मिली। इस फिल्म के बाद सलमान ने सोलो करियर की शुरूआत साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैने प्यार किया' (Mine Pyar Kiya) से अपने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में उनके साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) नजर आई थीं। दोनों की ही पहली फिल्म और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। उस दौर में इस फिल्म ने अंदा पैसा कमाया था। साथ ही दोनों की जोड़ी को भी साथ में खूब पसंद किया गया था।