सपना चौधरी ने स्टेज शो के अलावा कई म्यूजिक एल्बम्स और फिल्मों भी में भी काम किया। हालांकि, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास चल नहीं पाई, लेकिन उनके अभिनय की खूब सराहना की गई। सपना चौधरी के जीवन में ऐसे कई मौके आए है, जब उनको अपनी मजबूरियों का हवाला देते हुए लोगों से अपील करनी पड़ी कि वो उनके बारे में कुछ भी गल अफवाहें न फैलाए।
हाल में उनका एक ऐसा ही इमोशनल कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वो एक अपने एक स्टेज शो के दौरान लोगों से अपील करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वो लोगों से भीड़ को कंट्रोल में रहने और शांत रहने के लिए अपील करती हैं और फिर कहती हैं कि 'सभी को अपनी पत्नी, मां और बहन की कसम हैं नीचे बैठ जाएं और शांत रहें'।
यह भी पढ़ें: 4 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ आएगा रोमांच, डर और हंसी का सैलाब!