अभिनेता ने आगे कहा हैं कि मैंने हमेशा उन किरदारों को निभाना पसंद किया है, जिसमें अच्छाई ने बुराई पर जीत हासिल की है। हमारे बहादुर पुलिस बल की जिंदगी का अनुसरण करना आसान नहीं है और मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं कि मुझे वर्दी में इस तरह के किरदार को निभाने का मौका मिला। खासकर इस लॉकडाउन में वे जिस तरह से कड़ी मेहनत व दृढ़ता से काम कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है। उनके प्रति मेरे दिल में बहुत सम्मान है। जी5 का यह शो कोलकाता के मशहूर पुलिस मुख्यालय की बिल्डिंग लालबाजार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें कौशिक सेन, सब्यसाची चक्रवर्ती, हर्षिता भट्ट, दिव्येंदु भट्टाचार्या और सुब्रत दत्ता सहित और भी कई कलाकार हैं। सायंतन घोषाल इसके निर्देशक हैं।