
ajay devgn didnt watch kajol and shahrukh khan movie ddlj
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की फिल्म ‘हेलीकाप्टर ईला’ जल्द ही बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल में प्रमोशन के दौरान काजोल ने मीडिया से बातचीत की। उस दौरान एक्ट्रेस ने एक बड़ी बात का खुलासा किया। आपको जानकर हैरानी होगी की आजतक अजय देवगन ने काजोल और शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे नहीं देखी।
जी हां, इस बारे में खुद काजोल ने बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि अभी तक अजय देवगन ने उनकी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ नहीं देखी है। उन्होंने कहा, ' अजय ने अब तक ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ नहीं देखी है। मैं इसकी वजह तो मैं नहीं जानती। लेकिन मैंने कई बार कोशिश की है कि वो देख लें लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया। वैसे भी अजय हिंदी फिल्में बहुत कम देखते हैं। '
जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या इसकी असल वजह शाहरुख हैं तो काजोल ने बोला, 'इसकी कोई खास वजह नहीं है आप लोग अजय से ही पूछ लेना।'
वैसे कहा जाता है कि जब काजोल और शाहरुख को साथ जोड़ा जाता था तो इस बात से अजय काफी चिढ़ते थे। इसके अलावा अगर काजोल की फिल्म ‘हेलीकाप्टर ईला’की बात करें तो काजोल की फिल्म के इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ घंटो में इस ट्रेलर को 4 लाख 17 हजार 199 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म की कहानी एक सिंगल मदर इला की है जो अपने बेटे के कॅालेज में पढ़ने जाती है। यह फिल्म आनंद गांधी के गुजराती प्ले बेटा कगाडो पर बनी हैं। इस फिल्म को जयंतीलाल गड़ा अजय देवगन के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं प्रदीप सरकार ने फिल्म को डायरेक्ट किया हैं। ‘हेलिकॉप्टर ईला’ 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Updated on:
21 Sept 2018 01:35 pm
Published on:
21 Sept 2018 01:35 pm
