दरअसल, अजय देवगन और काजोल एक बार करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण' पहुंचे थे जब उनसे रैपिड फायर राउंड में ये सवाल पूछा गया था। करण, अजय से पूछते हैं कि आपकी और काजोल की शादी किस तारीख को हुई थी। अजय बहुत सोचने के बाद भी सही डेट नहीं बता पाते हैं। काजोल भी इस बात से थोड़ा नाराज नजर आती हैं। जिसका कारण ये भी होता है कि नेशनल टीवी पर अजय अपनी वेडिंग डेट नहीं बता पाते हैं।