हाल ही में रिलीज हुई कई बॉलीवुड फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही हैं मगर अजय देवगन की रेड 2 अलग ही तेवर दिखा रही है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, फिल्म की दुनिया भर में कमाई 137.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। रेड 2 ने सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी 2 जैसी हाल ही में रिलीज हुई मूवीज से बेहतर प्रदर्शन किया है। मगर अजय देवगन की ये फिल्म एक्टर की ही पिछली मूवी शैतान से आगे नहीं निकल पाई है।