1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी आमिर की इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल का ऑडिशन दिया था अक्षय ने, उसमें भी हो गए थे रिजेक्ट…

उनके जन्मदिन पर जानते हैं एक्टर से जुटी खास बातें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 9 Sep 2018, 10:23 AM IST

akshay kumar

akshay kumar

बॅालीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार आज अपना 51 वां जन्मदिन मना रहे हैं। 9 सितंबर, 1967को पंजाब में पैदा हुए अक्की बॉलीवुड को खिलाड़ी कुमार के नाम से जाना जाता है। अक्षय को हमेशा से बतौर एक्शन हीरो जाना जाता रहा। मगर कुछ वक्त बाद उन्होंने कॅामेडी जॅानर की फिल्मों में काम कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। आजकल अक्षय सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में बना रहे हैं और समाज को जागरुक करने की कोशिश में जुटे हैं। तो आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं एक्टर से जुटी खास बातें...

बचपन में अक्षय बहुत शरारती थे। बताया जाता है कि पढ़ाई में बचपन से ही उनकी रुचि नहीं थी वहीं खेल-कूद में वह सबसे आगे थे। वह क्रिकेट और वॉलीबॉल में भी काफी माहिर थे।

अक्षय ने 8वीं कक्षा के दौरन ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने बैंकॉक जा कर इसकी तालीम ली, साथ ही थाइलैंड जाकर Muay Thai सीखा। इस दौरान उन्होंने एक कुक और वेटर के रूप में भी काम किया। ताईकांडो जैसे गेम में अक्षय ने ब्लैक बेल्ट भी जीती है।

ये भी पढ़ें: छुट्टियों से वापस लौटे क्यूट तैमूर और इनाया, मॅाम सोहा और करीना संग यूं दिया पोज...

क्या आप जानते हैं आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में दीपर तिजोरी के रोल के लिए अक्षय कुमार ने भी ऑडिशन दिया था। मगर वो इसमें रिजेक्ट कर दिए गए थे।

ये भी पढ़ें: कंगना की फिल्म 'पंगा' में हुई इस हसीन अदाकारा की एंट्री, अब कबड्डी खेल में होगी बराबर की टक्कर...

अक्षय कुमार अंधविश्वास में भी काफी भरोसा रखते हैं। वो 9 नंबर को अपने जीवन में लकी मानते हैं। बच्चे के जन्म होने से लेकर जितनी भी अच्छी चीजें उनके जीवन में हुई हैं उसका कनेक्शन 9 से जरूर रहा है।

अक्षय कुमार काफी सादा और नियमित जीवन जीते हैं. वो रोज सुबह जॉगिंग करते हैं. इसके अलावा वो 10 बजे तक खा कर सो भी जाते हैं। शूटिंग के दौरान भी वह अपनी दिनचर्या नहीं भूलते।