2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के इन अभिनेताओं को मानते हैं असली एक्शन हीरो

अभी वह खुद को पूरी तरह से मैच्योर कलाकार नहीं मानते हैं

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Mar 28, 2018

Tiger shroff

Tiger shroff

टाइगर श्रॉफ फिल्मों में अपने एक्शन सीन के लिये काफी पसंद किये जाते हैं। लेकिन वे खुद अक्षय कुमार को असली एक्शन हीरो मानते हैं। टाइगर का मानना है कि अभी उनकी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अभी वह खुद को पूरी तरह से मैच्योर कलाकार नहीं मानते हैं। वह अभी और काम करना चाहते हैं और काफी मेहनत करना चाहते हैं। वहीं अक्षय कुमार और सलमान खान सहित कई कलाकार टाइगर को आने वाले समय का बड़ा एक्शन स्टार मानते हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,'मैं इन लोगों से तुलना के बारे में तो सोच भी नहीं सकता। ये लोग तो असली एक्शन स्टार हैं। अक्षय कुमार तो ओरिजनल खिलाड़ी एक्शन स्टार हैं। सुनील शेट्टी सर अलग ही लेवल का स्टंट करते हैं। अजय देवगन ने उन दिनों वैसे एक्शन किए हैं, जब तकनीक नहीं थी। मैं सुनता था कि ये लोग भी बॉडी डबल नहीं लेते। तो मैं तो इन लोगों को ही स्टार मानता हूं।'

बागी 2 में होगा जबरदस्त एक्शन:

टाइगर श्रॉफ आगामी फिल्म 'बागी 2' में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। 'बागी 2' में टाइगर को बहुत कुछ करने की आवश्यकता थी इसलिए उन्होंने एक्शन ट्रेनिंग के अलावा मार्शल आर्ट्स की शैली का अभ्यास किया ताकि वह साजिद की अपेक्षा को पूरा कर सके।

एक पायदान ऊपर होगा 'बागी 2' का एक्शन:
टाइगर का कहना है कि 'बागी 2' में पहले भाग की तुलना में एक्शन का स्तर एक पायदान ऊपर होगा। उन्होंने कहा,'शारीरिक रूप से, मेरे किरदार के लिए मुझे मस्कुलर बॉडी बनाने की आवश्यकता थी, जिसके लिए मुझे मार्शल आर्ट और हथियारों के विभिन्न रूपों को सीखना पड़ा। मैंने फाइट मास्टर्स और अपनी टीम के साथ कई एक्शन वर्क शॉप में हिस्सा लिया और मार्शल आर्ट्स, जिमनास्टिक की ट्रेनिंग ली।'

एक्शन सीन्स को करने में लगे इतने घंटे:
एक वीडियो में दावा किया गया है कि 'बागी 2' के एक्शन सीन्स को करने के लिए 78 दिन और 467 घंटो का समय लगा है। वहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह डायरेक्टर अहमद खान टाइगर को हर सीन के बारे में समझा रहे हैं।

Story Loader