जी हां, अगले साल 2023 में अक्षय की हर दो महीने बाद एक फिल्म रिलीज होगी। इस दौरान उनकी फिल्म ‘सेल्फी’, ‘ओएमजी 2 – ओह माय गॉड! 2’, ‘सोरारई पोटरु रीमेक’, ‘कैप्सूल गिल’, ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्में शामिल है। वहीं जहां उनकी इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि 'भाई डरा क्यों रहे हो?'।
एक यूजर लिखता है कि ‘हर 2 महीने का मतलब है कि और 6 फ्लॉप लोड हो रहे हैं’। एक और यूजर लिखता है कि ‘सब फ्लॉप होंगी, गलतियों से कुछ नहीं सीखा’। बता दें कि इस साल अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कामल नहीं कर सके। वहीं अब देखना ये है कि अगले साल अक्षय का जादू दर्शकों पर चल पाता है या नहीं।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma ने शेयर किया Badshah का BTS वीडियो