नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोडो़ं का कारोबार करती हैं। फिल्मों के अलावा, वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। सभी जानते हैं कि अक्षय अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। उनका एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा है। दोनों बच्चों के साथ वह तगड़ा बॉन्ड शेयर करते हैं।