‘केसरी 2’ की कहानी ऐतिहासिक जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो ब्रिटिश शासन के दौरान जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार के खिलाफ अदालत में केस लड़ते हैं। उनका उद्देश्य शहीदों को न्याय दिलाना है। फिल्म आजादी से पहले की उस जद्दोजहद को दिखाती है, जिसमें एक इंसान ब्रिटिश सरकार के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ता है।