नई दिल्ली | बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ मस्ती करने के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म लक्ष्मी (Laxmii) का प्रमोशन कर रहे हैं। जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी नजर आ रही हैं। हाल ही में अक्षय ने इसी मस्ती-मजाक में कियारा के बॉयफ्रेंड का नाम बता दिया है। ऐसा हम नहीं बल्कि कियारा के फैंस बोल रहे हैं। दरअसल, अक्षय और कियारा ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे। जहां कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने कियारा से उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल पूछा था तभी अक्षय ने इसका खुलासा कर दिया।