बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करिश्मा प्रकाश ने KWAN टैलेंट एजेंसी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने ये रिजाइन कंपनी को 21 अक्टूबर को दिया था। करिश्मा, दीपिका के लिए बतौर मैनेजर काम कर रही थीं। साथ में वो कुछ और भी सेलेब्स को मैनेज कर रही थीं। करिश्मा KWAN की कर्मचारी थी लेकिन अब वो इसका हिस्सा नहीं हैं।