दरअसल, कंगना रनौत ने गीतकार जावेद अख्तर को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्ट्रेस को घर बुलाकर धमकाया था। कंगना का दावा था कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) मामले को लेकर जावेद अख्तर ने उनसे कहा था कि वो इसपर ज्यादा ना बोले वरना उनका करियर खत्म कर दिया जाएगा। कंगना ने कहा था कि जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर पर इन्वाइट किया था। लेकिन कुछ देर बार वो मुझे धमकी देने लगे कि मैं ऋतिक रोशन मामले में अपना मुंह बंद रखूं नहीं तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा। जावेद अख्तर ने इसपर लंबे समय से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन अब अख्तर फैमिली ने इसपर एक्शन लिया है।