नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, सारा को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai airport) पर स्पॉट किया गया। ड्रग केस के बाद सारा फिर से पुराने अवतार में लौंट आई हैं। सारा ने बॉलीवुड में कुछ ही समय में अपनी एक खास पहचान बनाई है। हालांकि ड्रग मामले (Drug case) में उनका नाम सामने आने के बाद सारा ने सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बना ली थी। साथ ही वो मीडिया को भी इग्नोर करती नजर आती थी। अब एक बार फिर सारा को कई दिनों बाद मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां उनकी एक फैन भी पहुंच गई।