24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ये क्या करने निकल पड़े अक्षय कुमार, पैसों के लिए सेना की वर्दी करेंगे निलाम!

ये क्या करने निकल पड़े अक्षय कुमार, पैसों के लिए सेना की वर्दी करेंगे निलाम!

मूवी में अक्षय ने नौसेना की सफेद वर्दी पहनी थी। उस ड्रेस को अभी तक संभाल कर रखा गया था जिसे अब निलाम किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 28 Apr 2018, 4:07 PM IST

akshay kumar

akshay kumar

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म रुस्तम में नेवी ऑफिसर के किरदार में थे। फिल्म में अक्षय पर पर अपनी पत्नी के आशिक की हत्या का आरोप होता है लेकिन बाद में कहानी में ट्विस्ट आ जाता है। मूवी में अक्षय ने नौसेना की सफेद वर्दी पहनी थी। उस ड्रेस को अभी तक संभाल कर रखा गया था जिसे अब नीलाम किया जाएगा।

अक्षय ने फिल्म की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'फिल्म रुस्तम में मेरे द्वारा पहनी वर्दी को जीतें। बोली 26 मई को बंद हो जाएगी।' उन्होंने लिखा, 'सभी को नमस्ते, मैं यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि आप असल नौसेना की वर्दी जीतने के लिए बोली लगा सकते हैं जिसे मैंने रुस्तम में पहना था। '

अक्षय इस यूनिफॉर्म की ऑनलाइन नीलामी कर रहे हैं। इससे मिले धन को वे पशुओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाले एनजीओ जेनिकाज ट्रस्ट को देंगे। नीलामी की शुरुआत 20 हजार रुपए से हुई थी, जो कि 24 घंटे में 2.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। ये नीलामी 26 अप्रैल से शुरू हुई है और 26 मई तक चलेगी।

TOPLESS हुई एक्ट्रेस श्री रेड्डी की POPULARITY से इंम्प्रेस हुए ये चर्चित निर्देशक! किया ये बड़ा ऐलान

अक्षय ने यह भी बताया कि बोली लगने वाले पैसे का वह कहां यूज करेंगे। अक्षय ने कहा, 'नीलामी की रकम पशु बचाव और कल्याण के कार्य में दी जाएगी।बताते चलें कि अक्षय ने ‘रुस्तम’ में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है।

फंक्शन के दौरान दिखा ऐश्वर्या से लेकर सारा तक सभी एक्ट्रेसेस का खूबसूरत देसी अवतार

अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'केसरी' की शूटिंग में व्यस्त है। यह फिल्म सारागढ़ी की जंग पर आधारित है। अभी हाल ही में सातारा में इस फिल्म के सेट पर आग लग गई थी, जिससे पूरा सेट जलकर खाक हो गया था। वो इस साल 'केसरी' के अलावा भारतीय हाकी के सुनहरे इतिहास पर बन रही फिल्म 'गोल्ड' में भी नजर आएंगे।

वीरे दी वेडिंग' ट्रेलर लॅान्च पर करीना ने बताई प्रेग्नेंसी के बाद की कहानी, सैफ को लेकर कही खास बात

KALANK: 15 करोड़ लगाकर करण ने बनवाया आलीशान सेट, देखकर पहुंच जाएंगे 1940 वें दशक में...