बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपने इंटरव्यू और फिल्म 'हेरा फेरी 3' में न होने को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में एक न्यूज पोर्टल के इवेंट के दौरान अक्षय ने उनको नागरिकता को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब देकर उनकी बोलती बंद करवा दी है। उन्होंने कहा कि 'कनाडा का पासपोर्ट होने का मतलब ये नहीं है कि मैं भारतीय नहीं हूं। मैं पूरी तरह से भारतीय हूं'। वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब अक्षय कुमार का नाम किसी तरह के विवाद के साथ जुड़ा है या उनको पहली बात किसी बात के लिए ट्रोल किया जा रहा है। उनसे जुड़े कई विवाद (Akshay Kumar Controversy) है, जिनकी लिस्ट काफी लंबी है। एक विवाद तो एक्टर और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) से जुड़ा है।