27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या अली फजल और ऋचा चड्ढा ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी?

एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों पिछले साल अप्रैल में शादी करने वाले थे लेकिन कोविड के कारण उन्हें अपनी शादी पोस्टपोन करनी पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 1 Jul 2021, 5:21 PM IST

richa_chadha_1.jpg

Ali Fazal Richa Chadha

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं। दोनों ही पिछले साल अप्रैल में शादी करने वाले थे लेकिन कोविड के कारण उन्हें अपनी शादी पोस्टपोन करनी पड़ी। ऐसे में फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि दोनों कब शादी करेंगे।

ये भी पढ़ें: करीना कपूर को इंडस्ट्री में पूरे हुए 21 साल, वीडियो शेयर कर कही खास बात

अब अली फजल ने सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों सजे-धजे नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अली ने काफी मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, जब हम लोगों अच्छा जीवन जीने के लिए तैयार करते हैं। इसके बाद वह ऋचा के लिए लिखते हैं, "टेलीफोन उठा लो बेगम। फोन उठ जा सिम सुमा सिम फोन।"

इसके बाद अली ने लिखा, "शहर बदल जाते है। मशरूफ्यतें जकड़ लेते हैं, सफर मोहब्बत के मामले में आपको और भी तैयनात कर देते हैं। पेचीदे मामले हैं मामले हैं भईया, और ये मुथभेड़ कायम रहें ये दुआ है। लेकिन तुमसे बिन मतलब बातें करने में जो लुफ्त उठाता हूं। या जो आनंद मिलता है वो शायद ही कहीं मुमकिन है। शक्ल पर एक बेघैरटन वाला सुकून सा छा जाता है। हां कभी कभी अपने आप से गुफ्तुगू छिड़ जाती है। आयानों के दरमियान, लेकिन वो अहंकार है एक तरह का अपने आप में। उस पर चर्चा ना ही करें तो बेहतर। शायद कभी राजनीति में उतरना पड़े तो काम आएगा। फिलहाल आप पे डोरे डालते रहूंगा। लिखित में दिए हैं। ओके गुडबाए फियांस...अबे फोन उठा।"

ये भी पढ़ें: क्या सारा अली खान की लाइफ में हुई बॉयफ्रेंड की एंट्री? शख्स के साथ तस्वीर हुई वायरल

अली फजल का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिस तरह से उन्होंने ऋचा को बेगम कहकर बुलाया है, ऐसे में लोगों को लग रहा है कि कहीं दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी तो नहीं कर ली है। बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा ने फुकरे और फुकरे रिटर्न्स में साथ काम किया है। अब दोनों इस फिल्म के तीसरे पार्ट में भी साथ नजर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग