इससे पहले आलिया ने ट्वीट (Alia Bhatt Tweet) कर बताया कि उनकी फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके साथ ही, फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया। इस पोस्टर में आलिया दमदार लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 30 जुलाई को सिनेमाघरों में गंगूबाई काठियावाड़ी। संजय लीला भंसाली के जन्मदिन के मौके पर रिलीज डेट अनाउंस की गई है। वहीं, पोस्टर की बात करें तो आलिया सर पर पल्लू रखे हुए, आंखों में मोटा काजल और माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाए हुए नजर आ रही हैं और स्टाइलिश अंदाज में उन्होंने कुर्सी पर पर रखे हुए हैं।