बॉलीवुड में पावर कपल कहे जाने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt Ranbir Kapoor) जल्द ही पहली बार एक साथ बिग स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों एक साथ डायरेक्टर आयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन इन दिनों दोनों की इस फिल्म की चर्चा से ज्यादा दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर है, जिसके लिए उनके फैंस उनकी फिल्म की रिलीज से ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.