23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / आलिया ने रणबीर कपूर को प्राइवेट पार्टी में यूं कसकर लगाया गले, वायरल हो रही तस्वीर

आलिया ने रणबीर कपूर को प्राइवेट पार्टी में यूं कसकर लगाया गले, वायरल हो रही तस्वीर

वायरल हो रही तस्वीर में आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैंं। आलिया ने रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) को जकड़ के अपनी बाहों में पकड़ा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 18 Sep 2019, 7:00 PM IST

आलिया ने रणबीर कपूर को प्राइवेट पार्टी में यूं कसकर लगाया गले, वायरल हो रही तस्वीर

आलिया ने रणबीर कपूर को प्राइवेट पार्टी में यूं कसकर लगाया गले, वायरल हो रही तस्वीर

मुंबई। आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) और रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) की एक फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आलिया अपने दोस्तों और रणबीर कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं। खास बात ये है कि आलिया ने रणबीर को अपनी बाहों में जकड़ा हुआ है। फैंस इस तस्वीर को देखकर कयास लगा रहे हैं कि दोनों का रिलेशनशिप बेहतरीन चल रहा है और शादी की खबरें पुष्ट होती नजर आ रही है।

दरअसल, मंगलवार रात आलिया की खास दोस्त अकांक्षा रंजन कपूर की बर्थडे पार्टी थी। इस पार्टी में अकांक्षा ने अपने करीबी दोस्‍तों को ही बुलाया था। इस बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट सहित रणबीर कपूर, वाणी कपूर, आथिया शेट्टी जैसे सितारे नजर आए।

वायरल हो रही तस्वीर में आलिया अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैंं। आलिया ने रणबीर को जकड़ के अपनी बाहों में पकड़ा हुआ है।

हाल ही में आलिया और रणबीर की एक तस्वीर उनके केन्या हॉलीडे से सामने आई थी। इसमें वह सफारी करते दिखाई दे रहे हैं। स्वदेश लौटते ही आलिया रणबीर के पिता ऋषि कपूर कपूर से मिलीं। ऋषि कपूर हाल ही में गंभीर बीमारी का इलाज करा वापस इंडिया आए हैं।

आपको बता दें कि लम्बे समय से रणबीर और आलिया के रिलेशन को लेकर मीडिया में खबरें चल रही हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ स्पॉट किया गया है। फिलहाल दोनों की मूवी 'ब्रह्मास्‍त्र' आने वाली है। इस मूवी मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।