बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस कहे जाने वाली आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय करने के साथ-साथ अपने अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी एक फिल्म 'डार्लिंग्स' (Darlings) आज ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। आलिया काफी समय से इस पिल्म की प्रमोशन में बिजी चल रही थीं। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड़ न्यूज अपने फैंस को देखने के बाद भी अपना ज्यादातर फोकस अपने काम पर ही रखा। फिलहाल, वो अपनी प्रेग्नेंसी और फिल्मों से अलग किसी और चीज के लिए सुर्खियों में छा गई हैं।