जब भी इंडस्ट्री में खान्स के बारे में बात होती है तो उनमें सबसे ऊपर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) का नाम आता है। इतना ही नहीं मीडिया से लेकर सोशल मीडिया और फैंस के बीच इन दोनों स्टार्स की ही बातें सबसे ज्यादा होती हैं। ऐसे में दोनों से जुड़ी छोटी-छोटी बातें फैंस के बीच वायरल होती रहती है। हाल में सलमान खान ने एक बड़ा खुलासा किया है, जो किसी को भी चौंका देगा। एक्टर ने बताया कि शाहरुख खान के पास एक ऐसी चीज है, जो एक वक्त पर उनके पास होने वाली थी, लेकिन उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) ने ऐसा होने नहीं दिया।