बताया जा रहा है कि दोनों की ये फोटो करबीन 18 साल पुरानी है. जी हां, फोटो ब्लैक एंड व्हाइट और फोटो में आलिय रणबीर के कंधे पर सर रखकर बैठी नजर आ रही हैं. फोटो ज्यादा साफ तो नहीं है, लेकिन फोटो से दोनों की उम्र का थोड़ा अंदाजा लगाया जा सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि दरअसल, ये फोटो एक फिल्म के लिए किए गए फोटोशूट की है. उस समय रणबीर कपूर फिल्म 'ब्लैक' में संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर रहे थे.