आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर आकांक्षा संग एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में दोनों ही स्विमसूट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। आलिया और आकांक्षा की ये तस्वीर मालदीव की है। दोनों ही साथ में वहां छुट्टियां मनाने के लिए गई थीं। फोटो में आलिया पिंक कलर की बिकनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं आकांक्षा पर्पल कलर की बिकनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीर में आलिया अपनी दोस्त के साथ समुद्र के किनारे स्विमसूट पहने बैठी नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए ऐक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय यूनिवर्स।'