23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस अस्पताल में ऋषि कपूर ने ली थी अंतिम सांस उसी हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देंगी आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं, इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बीच नई जानकारी सामने आई है कि आलिया कहां अपने बेबी को जन्म देने वाली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 18 Oct 2022, 4:18 PM IST

alia bhatt will give birth in the same hospital where rishi kapoor died

alia bhatt will give birth in the same hospital where rishi kapoor died

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं, जिसे लेकर हर कोई एक्साइटेड है। आलिया ने इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने के बाद जून में फैंस को गुड न्यूज सुनाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया नवंबर के आखिरी या फिर दिसंबर की शुरुआत में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जिसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।

आलिया अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने फिलहाल काम से ब्रेक ले लिया है और इन दिनों वह पूरी तरह आलिया की देखभाल कर रहे हैं।

अब एक रिपोर्ट में सामने आया है कि आलिया भट्ट की डिलीवरी कहां होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट उसी अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म देंगी, जिस अस्पताल में उनके ससुर ऋषि कपूर का इलाज चला था और जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी। खबरों की मानें तो आलिया गिरगांव के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी।

यह भी पढ़ें- इस फेमस एक्टर को डेट कर रही हैं Archana Gautam!

पिछले दिनों ही रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। पहली बार दोनों एकसाथ पर्दे पर स्क्रीन साझा करते दिखे। दोनों इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता को भी काफी एंजॉय कर रहे हैं।

दोनों की फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। रणबीर ने इसी साल अप्रैल में 5 साल डेट करने के बाद 11 साथ छोटी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से शादी की थी, जिसके बाद दोनों जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।

दोनों एक दूसरे से इस फिल्म के सेट पर मिले थे, जिसके बाद दोनों की लवस्टोरी डेटिंग के बाद शादी में बदल गई। इस साल 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर ने शादी कर ली। हाल ही में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। पिछले हफ्ते उन्होंने अपने घर पर गोद भराई की रस्म निभाई थी।

बच्चे को लेकर एक्साइटेड रणबीर कपूर ने फैसला किया है कि अब वह अपने बच्चे की होने वाली मां यानी पत्नी आलिया भट्ट के साथ समय गुजारेंगे और पिता बनने तक कोई नई फिल्म को साइन नहीं करेंगे।

अभिनेता के एक करीबी के मुताबिक, रणबीर पैटरनिटी लीव (पितृत्व अवकाश) पर जाना चाहते हैं। फिलहाल वो एनिमल की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका काम वो जल्द ही निपटा लेंगे। उन्होंने नई फिल्मों के ऑफर लेने बंद कर दिए हैं। वहीं आलिया भट्ट ने भी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें- अंकित तिवारी से मिलने पहुंचा फैन

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग