
ranbir kapoor, alia bhatt and siddharth malhotra
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आखिरकार अपने लॅान्ग टाइम ब्वॅायफ्रेंड आनंद आहूजा की हो ही गईं। दोनों ने कल दिन में सात फेरे ले लिए। कल रात पूरा बॉलीवुड सोनम कपूर और आनन्द आहूजा को आशीर्वाद देने के लिए मुंबई स्थित लीला होटल पहुंचा। शायद ही कोई होगा जो सोनम की शादी में शरीक नहीं हुआ। रिसेप्शन पार्टी में सभी यंग एक्टर्स शामिल हुए। लेकिन इन सबके बीच कुछ हटकर देखने को मिली।
रिसेप्शन पार्टी में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हुए। लेकिन दोनों एक साथ नहीं आए थे। जी हां, आलिया सिद्घार्थ नहीं बल्कि रणबीर कपूर के साथ दिखाई दीं। वैसे जब से आलिया और रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं तभी से दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई हैं।
अक्सर दोनों को एक साथ स्पॅाट किया जाता है। दोनों की जोड़ी जनता को काफी पसंद भी आ रही है। हाल में राजी फिल्म के प्रोमोशन के दौरान आलिया ने रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए बताया,' मैंने कभी रणबीर से इस बारे में नहीं पूछा और मुझे नहीं पता उन्हें कैसा लगता है। मुझे नहीं लगता कि रणबीर को कुछ फील होता होगा क्योंकि रणबीर मेरी तरह हैं और इसमें फील करने जैसा कुछ भी नहीं है न ही कुछ साबित करने की जरूरत है न ही कुछ मना करने की। रणबीर बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझे खुशी है कि मुझे उनके आसपास रहने का मौका मिल रहा है।'
जानें फिल्म 'राजी' के बारे में...
फिल्म 'राजी' एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें एक हिंदुस्तानी लड़की की शादी पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी से हुई थी जो भारतीय जासूस थी और इस लड़की ने साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्द के दौरान दुश्मन के मिशन को फेल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसे अलावा आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में भी नजर आने वाली हैं।
Published on:
9 May 2018, 11:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.