scriptAly goni share a funny meem on priyanka chopra | Aly Goni ने मीम शेयर कर ली प्रियंका-निक के तलाक की खबरों पर चुटकी | Patrika News

Aly Goni ने मीम शेयर कर ली प्रियंका-निक के तलाक की खबरों पर चुटकी

locationनई दिल्लीPublished: Nov 26, 2021 10:21:40 pm

Submitted by:

Sneha Patsariya

बिग बॉस फेम और टीवी एक्टर अली गोनी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तलाक की अफवाहों के बीच एक मीम शेयर किया है।

aly
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) इन दिनों अपने पति निक जोनस ( Nik Jonas) का मजाक उड़ाने और तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चे में हैं। दरहसल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पति का सरनेम जोनस हटा दिया है। जिसके बाद दोनो की तलाक की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। हालांकि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने तलाक की खबरों को अफवाह बताया है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसके बाद से ये कयास लगाए जाने लगे की एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। और इन सब के बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पर काफी मीम्स बनाए जा रहे है जो काफि वायरल हो रहे है। इन सबके के बीच बिग बॉस फेम अली गोनी भी अफवाहों का मजाक उड़ाने वाला एक मीम शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए। इस मीम को अली गोनी ने भले ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, लेकिन उन्होंने इसके साथ कोई इमोजी और कैप्शन नहीं लिखा है। बरहाल उनका ये पोस्ट और मीम अब वायरल हो गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.