उन्होंने आगे कहा, "मेरे जीवन में कई रोल मॉडल और पिता समान लोग हैं, जिन्होंने मेरे करियर और परवरिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कुछ नाम बताऊं तो मेरे पिता जिन्होंने मुझे संगीत के बारे में सब कुछ सिखाया (जिन्हें मैंने एक साल पहले खो दिया) और फिर रंजीत बरोट, जिन्होंने मुझे इंडस्ट्री से परिचित कराया। लुईस बैंक्स जिन्होंने मुझे आकार दिया और एआर रहमान जिन्होंने मुझे रिकॉर्डिंग के दौरान अपने शो और संगीत व्यवस्था में चमकने की आजादी दी। मैं इन यादों को संजोकर रखती हूं और हमेशा रखूंगी।"