जेनिफर सोरेस मार्टिंस ब्राजील की फेमस ब्यूटी इन्फ्लुएंसर थीं। वह अपनी वीडियो और फोटो से लोगों का मनोरंजन करती रहती थीं। ऐसे में उनकी मौत से हर कोई हैरान है। बता दें, ब्यूटी इन्फ्लुएंसर की मौत 24 नवंबर को अचानक आई बाढ़ में बहकर हुई है। जेनिफर सोरेस मार्टिंस को सोरेस के नाम से जाना जाता था और उनके पति का नाम वालिसन लीमा है। ब्यूटी इन्फ्लुएंसर और उनके पति कार में कहीं जा रहे थे और ज्यादा पानी होने की वजह से उनकी गाड़ी आगे बढ़ नहीं पा रही थी। दोनों ने काफी कोशिश की पर बाढ़ अचानक आ गई। कपल बाढ़ के पानी में बहने से बचने के लिए कोशिश करते रहे। दोनों गाड़ी से बाहर आ गए। इस दौरान दोनों की मदद के लिए कुछ लोग उनकी तरफ सीढ़ी बढ़ाने लगे, लेकिन बहाव इतना तेज था कि दोनों बह गए, लेकिन इन्फ्लुएंसर के पति की जान बच गई है और उनकी मौत हो गई।