सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसे अमीषा पटेल का बताया जा रहा है। आज तक की खबर के मुताबिक, अमीषा ने डॉ प्रकाश चंद्रा को एक नंबर का बदमाश इंसान बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे और मेरी टीम को धमकाया गया। मेरी फ्लाइट थी लेकिन मुझे वहां से आने नहीं दिया गया और कहा अगर मैंने प्रचार नहीं किया तो मुझे एक दूर गांव में छोड़ देंगे और वहीं मर जाऊंगी। उन्होंने मुझसे कहा कि जितनी देर कैंपेन चल रहा है मैं उनके साथ रहूं। भारी भीड़ के बीच प्रचार करूं। वहां लोग गाड़ी पर टूटे पड़ रहे थे और ऐसे माहौल में मुझे प्रचार करने के लिए उऩ्होंने ब्लैकमेल किया। मैं इतना डर गई थीं उनकी धमकियों से कि मैं बस हां हां करती रहीं क्योंकि बिहार में थी। मेरी टीम भी खतरे में पड़ सकती थी।