वैसे तो अमिताभ बच्चन के हर एक काम को सराहया गया है, लेकिन साल 2007 में उनकी एक निशब्द आई थी। जिसे हाल ही में पूरे 14 साल हो गए हैं। इस फिल्म की कहानी लोलिता उपन्यास और हॉलीवुड फिल्म 'अमेरिकन ब्यूटी' से प्रेरित होकर बनाई गई थी। फिल्म में अमिताभ के अपोजिट उनसे 44 साल छोटी एक्ट्रेस जिया खान दिखाईं दी थीं। जिनके साथ बिग बी ने कई बोल्ड सीन्स दिए थे। फिल्म में जिया संग अमिताभ के बोल्ड सीन्स देख दर्शक काफी नाराज़ हो गए थे। जिसकी वजह से लोगों ने अमिताभ बच्चन को खूब खरी-खोटी सुनाई थी।